1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women World Cup 2025: इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मैच; जानें पूरा शेड्यूल

Women World Cup 2025: इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मैच; जानें पूरा शेड्यूल

 Published : Oct 26, 2025 10:18 am IST,  Updated : Oct 26, 2025 10:18 am IST

भारतीय टीम का महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में मुकाबला 30 अक्टूबर को मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा। ऐसे में फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को दमदार खेल दिखाना होगा।

smriti mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : PTI

महिला वर्ल्ड कप 2025 का रण अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक मिलाजुला प्रदर्शन किया है, टीम ने जहां तीन मैच हारे हैं और तीन में जीत हासिल की है। पिछले कुछ मैचों में टीम के लिए स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिगेज ने रन बनाए हैं और बॉलर्स ने गेंदबाजी भी अच्छी की है।

ऑस्ट्रेलिया से होगा भारतीय महिला टीम का सामना

पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होंगे और इनका टॉस आधे घंटे पहले होगा। जो भी टीमें सेमीफाइनल मुकाबला जीतेंगी। वह फाइनल में पहुंच जाएंगी और फिर उनके बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। 

सेमीफाइनल मुकाबले का शेड्यूल:

इंग्लैंड महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम- 29 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम और भारतीय महिला टीम- 30 अक्टूबर

फाइनल-2 नवंबर

भारतीय महिला टीम दो बार बना चुकी फाइनल में जगह

भारतीय महिला टीम ने अभी तक दो बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है और दोनों बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। पहली बार भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप 2005 के फाइनल में पहुंची थी, तब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप 2017 के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ 9 रनों से करीबी शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों ही बार भारतीय टीम की कमान मिताली राज के हाथों में थी।

बांग्लादेश के खिलाफ बचा हुआ है भारतीय टीम का मैच

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है और तीन मैच हारे हैं। उसका रेट रन नेट 0.628 है और इस समय वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। अभी बांग्लादेश के साथ उसका एक मैच बचा भी हुआ है, जो उसे 26 अक्टूबर को खेलना है।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने दुनिया के सभी बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे, ODI क्रिकेट में सचिन भी नहीं बच पाए

रोहित शर्मा बन गए नंबर-1, ऑस्ट्रेलिया में मचाया तहलका; तोड़ डाला कोहली का कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल