1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup 2023: टीम इंडिया की पाकिस्तान से होगी पहली भिड़ंत, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

Women's T20 World Cup 2023: टीम इंडिया की पाकिस्तान से होगी पहली भिड़ंत, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 02, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 04:18 pm IST

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में हो रही है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023...- India TV Hindi
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल देखें यहां Image Source : GETTY IMAGES

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होने जा रही है। 10 टीमों के बीच होने वाले इस घमासान के लिए भारतीय टीम ने भी हरमनप्रीत कौर की अगुआई में कमर कस ली है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में चार लीग मैच खेलने होंगे। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के ग्रुप बी में पाकिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ मौजूद है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें चार-चार मैच खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी। 23 और 24 फरवरी को अंतिम-4 के मुकाबले होंगे और 26 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ग्रुप ए में हैं श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया। भारतीय टीम 12 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले से करेगी। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहलै तैयारी करने के लिए साउथ अफ्रीका में ही होम टीम और वेस्टइंडीज के साथ ट्राई सीरीज भी खेली। जिसके फाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है। हरमनप्रीत ब्रिगेड के हौसले और भी बुलंद होंगे क्योंकि हाल ही में भारत की युवा अंडर-19 महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि सीनियर टीम युवा टीम जैसा करिश्मा दोहरा सकती हैं या नहीं। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दोनों ग्रुप
Image Source : ICCमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दोनों ग्रुप

यहां देखिए टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

  • 10 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन (ग्रुप ए)
  • 11 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पार्ल (ग्रुप बी)
  • 11 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पार्ल (ग्रुप ए)
  • 12 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान, केप टाउन (ग्रुप बी)
  • 12 फरवरी- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, केप टाउन (ग्रुप ए)
  • 13 फरवरी- आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, पार्ल (ग्रुप बी)
  • 13 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, पार्ल (ग्रुप ए)
  • 14 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, Gqeberha (ग्रुप ए)
  • 15 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम भारत, केप टाउन (ग्रुप बी)
  • 15 फरवरी- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, केप टाउन (ग्रुप बी)
  • 16 फरवरी- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, Gqeberha (ग्रुप ए)
  • 17 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, केप टाउन (ग्रुप ए)
  • 17 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, केप टाउन (ग्रुप बी)
  • 18 फरवरी- इंग्लैंड बनाम भारत, Gqeberha (ग्रुप बी)
  • 18 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, Gqeberha (ग्रुप ए)
  • 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, पार्ल (ग्रुप बी)
  • 19 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, पार्ल (ग्रुप ए)
  • 20 फरवरी- आयरलैंड बनाम भारत, Gqeberha (ग्रुप बी)
  • 21 फरवरी- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, केप टाउन (ग्रुप बी)
  • 21 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, केप टाउन (ग्रुप ए)
  • 23 फरवरी- सेमीफाइनल 1, केप टाउन
  • 24 फरवरी- रिजर्व डे, केप टाउन
  • 24 फरवरी- सेमीफाइनल 2, केप टाउन
  • 25 फरवरी- रिजर्व डे, केप टाउन
  • 26 फरवरी- फाइनल, केप टाउन
  • 27 फरवरी- रिजर्व डे , केप टाउन

यह भी पढ़ें:-

IND vs AUS: कंगारुओं में बढ़ा भारत का खौफ, कश्मीरी गेंदबाज के साथ नेट में प्रैक्टिस कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के कीर्तिमान को भी किया चकनाचूर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल