1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच कैसा है टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

AUS vs SA WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच कैसा है टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

 Published : Jun 07, 2025 03:03 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 03:03 pm IST

साउथ अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बहुत ही खराब है। अभी तक वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 26 टेस्ट मुकाबला जीत पाई है।

पैट कमिंस और टेम्बा बावुमा- India TV Hindi
पैट कमिंस और टेम्बा बावुमा Image Source : GETTY

Australia vs South Africa WTC 2025 Final: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को खेला जाएगा। ये मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। इसके लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का पहले ही ऐलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं और साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा हैं। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा है भारी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 54 में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। वहीं सिर्फ 26 में अफ्रीकी टीम जीतने में सफल रही है। 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी है।

साउथ अफ्रीका ने पहली बार WTC फाइनल में मारी एंट्री

साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री मारी है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी बार WTC के फाइनल में एंट्री ली है। जबकि एक बार पहले वह WTC का खिताब भी जीत चुकी है। ऐसे में उसकी निगाहें खिताब बचाने पर होंगी।

दोनों टीमों के पास घातक बॉलर्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। लॉर्ड्स के मैदान की पिच हमेशा से ही तेज गेंदबाजों की मददगार रही है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे प्लेयर्स हैं। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम में लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन शामिल हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

WTC 2025 के फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर,

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल