1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs MI के बीच होगा WPL 2026 का पहला मुकाबला, जानें हेड टू हेड में कौन किस टीम पर है भारी

RCB vs MI के बीच होगा WPL 2026 का पहला मुकाबला, जानें हेड टू हेड में कौन किस टीम पर है भारी

 Published : Jan 09, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 04:39 pm IST

मुंबई इंडियंस और आरसीबी दोनों ही टीमें अभी तक WPL का खिताब जीत चुकी हैं और इन दोनों के अलावा अभी तक कोई और टीम WPL का खिताब नहीं जीत पाई है।

smriti mandhana and harmanpreet kaur- India TV Hindi
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर Image Source : @WPLT20 X

Mumbai Indians vs RCB: WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है और इसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम के बीच डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। 

मुंबई इंडियंस ने RCB के खिलाफ जीते 4 मुकाबले

वुमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 में मुंबई ने बाजी मारी है और तीन में आरसीबी की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। अब आज की बाजी कौन-सी टीम मारती है। ये देखने वाली बात होगी। ऊपर लिखे आंकड़ों के हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ी मौजूद

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास स्टार खिलाड़ी हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देती हैं। लीग में RCB और MI ही दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने WPL का खिताब जीता है। जैसे-जैसे WPL ने अपने पैर पसारे हैं, ठीक वैसे ही इन दोनों टीमों के बीच तगड़ी प्रतिद्वंदिता पनप रही है। मुंबई ने ऑक्शन से पहले ही ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन किया था और ऑक्शन में कई युवा प्लेयर्स को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। दूसरी तरफ से आरसीबी के पास स्मृति मंधाना जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद है।

दोनों टीमें जीत चुकी हैं खिताब

मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में साल 2023 और 2025 में WPL का खिताब जीता था। वहीं आरसीबी ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में WPL 2024 की ट्रॉफी जीती थी। दोनों ही टीमों ने हर बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी।

WPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

आरसीबी महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट सेवियर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सायका इशाक, निकोला केरी।

यह भी पढ़ें:

तमीम इकबाल को बता दिया भारतीय एजेंट, अब आपस में लड़ने में लगे बांग्लादेशी

T20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई नहीं तोड़ पाया विराट कोहली का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 2 खिलाड़ी कर सकते हैं बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल