Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru WPL 2026 Live Cricket Score: WPL 2026 में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम के लिए निकोला कैरी और संजीवन सजना ने अच्छी बल्लेबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। निकोला ने 40 रन और संजीवन ने 45 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 20 रन निकले। जी कमलिनी ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से टीम 154 रनों तक पहुंचने में सफल रही। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लार्क ने चार विकेट झटके। बाद में आरसीबी के लिए नादिन ने बल्लेबाजी में भी दमदार खेल दिखाया और 63 रन बनाकर टीम को तीन विकेट से मैच जिता दिया।
दोनों टीमों का स्क्वाड:
मुंबई इंडियंस: नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सायका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।