1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL Retention 2026: WPL की रिटेंशन लिस्ट का ऐलान, RCB ने 4 और GG ने 2 खिलाड़ी किए रिटेन

WPL Retention 2026: WPL की रिटेंशन लिस्ट का ऐलान, RCB ने 4 और GG ने 2 खिलाड़ी किए रिटेन

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Nov 08, 2025 07:59 am IST

WPL Retention 2026: टीम इंडिया की महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद सभी की नजरें अब WPL 2026 पर है। इसके लिए आज सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए प्लेयर की लिस्ट का ऐलान कर दिया है।

Women Premier League 2026- India TV Hindi
Women Premier League Image Source : X@WPL

WPL 2026 Retention: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अब फैंस की नजरें वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) पर है। WPL के आगामी सीजन के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजी ने 6 नवंबर को अपने रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी दी है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच खिलाड़ी को रिटेन किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 खिलाड़ी को रिटेन किया है। गुजरात जायंट्स ने 2 और यूपी की टीम ने 1 प्लेयर को रिटेन किया है।

Latest Cricket News

WPL 2026 Retention Live

Auto Refresh
Refresh
  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    नेट साइवर-ब्रंट को मिली 3 करोड़ से ज्यादा रकम

    MI की रिटेंशन लिस्ट: नेट साइवर-ब्रंट (3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़), जी कमलिनी (50 लाख)

  • 6:26 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मंधाना 3.50 करोड़ में रिटेन

    RCB ने स्मृति मंधाना को 3.50 करोड़ रुपये, एलिस पैरी को 2 करोड़ रुपये और ऋचा घोष को 2.75 करोड़ रुपये में रिटने किया। वहीं, श्रेयंका पाटिल 60 लाख रुपये में रिटेन हुईं हैं।

  • 6:25 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    GG ऑक्शन में आजमाएगी किस्मत

  • 6:19 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    MI ने स्टार्स पर जताया भरोसा

  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ऑक्शन से पहले रिटेंशन लिस्ट सामने आई

    वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाला है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है। 

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    WPL टीमों का बचा हुआ पर्स

    • RCB: ₹6.15 करोड़
    • MI: ₹5.7 करोड़
    • DC: ₹5.7 करोड़
    • UPW: ₹14.5 करोड़
    • GG: ₹9 करोड़
  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    UPW के पर्स में बची सबसे ज्यादा रकम

    रिटेंशन के बाद UP वॉरियर्स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम बची है। UPW टीम के पर्स में 14.5 करोड़ रुपये बचे हैं। इसके बाद गुजरात जायंट्स का नंबर आता है। GG के पर्स में 9 करोड़ रुपये बाकी हैं।

  • 6:10 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    WPL 2026 रिटेंशन की पूरी लिस्ट

    • RCB: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल

    • MI: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी

    • DC: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मैरिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद

    • GG: एश गार्डनर, बेथ मूनी

    • UPW: श्वेता सेहरावत

  • 6:10 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    UPW ने सिर्फ एक खिलाड़ी को किया रिटेन

    UPW में सिर्फ एक खिलाड़ी की किस्मत चमकी है। टीम ने सिर्फ श्वेता सेहरावत को अपने साथ बरकरार रखा है। बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    GG ने सिर्फ 2 खिलाड़ी किए रिटेन

    गुजरात जायंट्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एश गार्डनर और बेथ मूनी रिटेन हुई हैं। एश गार्डनर को 3.5 करोड़ जबकि बेथ मूनी को 2.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    DC ने 5 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

    दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (2.2 करोड़), मैरिजान कैप (2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़) और निकी प्रसाद को (50 लाख) रिटेन किया है। 

  • 6:05 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ी किए रिटेन

    मुंबई इंडियंस ने भारतीय कप्तान और हाल ही में वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली हरमनप्रीत कौर के अलावा नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमलिनी को रिटेन किया है।

  • 6:05 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    RCB की रिटेंशन लिस्ट

    RCB द्वारा रिटेन किए गए 4 खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल। 

  • 6:02 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    RCB ने 4 खिलाड़ी किए रिटेन

    दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। दिल्ली ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, RCB ने 4 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। 

  • 5:48 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कुछ देर में हो सकता है ऐलान

    WPL 2026 की आधिकारिक रिटेंशन लिस्ट का अब से कुछ देर में ऐलान हो सकता है। वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

  • 9:26 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है

    WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम सिर्फ एक प्लेयर को रिटेन कर पाई है। उन्होंने आगामी सीजन के लिए श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है। वहीं दीप्ति शर्मा जिन्होंने हाल ही में भारत को वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी, उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।

  • 9:22 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    गुजरात जायंट्स ने सिर्फ दो प्लेयर्स को किया रिटेन

    गुजरात जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने WPL 2026 के लिए एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी को रिटेन किया है।

  • 9:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    RCB ने स्मृति मंधाना समेत इन प्लेयर्स को किया रिटेन

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने WPL 2026 के लिए स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है।

  • 9:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली कैपिटल्स ने इन 5 प्लेयर्स को किया रिटेन

    WPL के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड, मरिजेन कैप्प, जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा और निकी प्रसाद को रिटेन किया है।

  • 9:17 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस ने पांच प्लेयर्स को किया रिटेन

    WPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, नैट सीवर ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामलिनी और हेली मैथ्यूज को रिटेन किया है।

  • 8:45 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कब खेला गया था WPL का पहला सीजन?

    साल 2023 में वूमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला गया था। उस सीजन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था।

  • 7:44 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    RCB का स्क्वॉड

    स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, कनिका आहूजा, डैनी व्याट-हॉ, हीथर ग्राहम, किम गर्थ, चार्ली डीन, नुजहत परवीन, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, जाग्रवी पवार, राघवी बिष्ट, सोफी डिवाइन, केट क्रॉस और सोफी मोलिनक्स। आशा शोभना

  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    WPL 2026: कब होगा रिटेंशन का ऐलान?

    WPL 2026 रिटेंशन को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी-20 मैच के बाद रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट सामने आएगी।

  • 5:12 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    WPL 2026 से पहले RCB ने अन्या श्रुबसोल को टीम में शामिल किया

    इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

  • 4:54 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    WPL 2026: सभी टीमों के पास कितना है पर्स

    WPL 2026 के ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी के पास 15 करोड़ का पर्स होगा। सभी फ्रेंचाइजी को इतने रूपये में ही आगामी सीजन के लिए एक मजबूत टीम बनानी होगी।

  • 4:34 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास होगा RTM का विकल्प

    WPL 2026 के ऑक्शन के लिए सभी टीमों के पास इस बार राइट टू मैच कार्ड ऑप्शन यूज करने का ऑप्शन होगा। लेकिन कोई टीम सभी 5 प्लेयर्स को रिटेन करती है तो उस फ्रेंचाइजी के पास इस ऑप्शन का यूज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

  • 3:56 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पांच प्लेयर्स को रिटेन करने के लिए कितना खर्च करेगी फ्रेंचाइजी

    WPL 2026 के ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी के पास कुल राशि 15 करोड़ रुपये हैं और पांच रिटेंशन पर एक टीम को 9.25 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

     

  • 3:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    WPL 2026 रिटेंशन: कहां होगी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग

    WPL 2026 रिटेंशन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी और इंग्लिश चैनल पर भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा प्लेयर रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग भी जियो हॉटस्टार की ऐप पर होगी।

     

  • 3:30 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    WPL 2026: कितने प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है टीमें

    WPL 2026 के लिए सभी टीमें अधिकतम 5 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं। जिसमें 3 भारतीय प्लेयर्स और दो विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल