1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL: कभी विराट कोहली को किया था प्रपोज, अब अचानक RCB में मारी एंट्री

WPL: कभी विराट कोहली को किया था प्रपोज, अब अचानक RCB में मारी एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 30, 2024 08:06 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 08:17 pm IST

IPL रिटेंशन से पहले WPL से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर की WPL 2025 से पहले RCB में एंट्री हो गई है।

Danni Wyatt - India TV Hindi
डैनियल व्याट Image Source : GETTY

एक तरफ जहां क्रिकेट फैंस IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ वूमेन्स प्रीमियर लीग में अहम खिलाड़ी की टीम बदल गई है। दरअसल, इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाज डैनियल व्याट ने यूपी वारियर्स का साथ छोड़ दिया है और अब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB में शामिल हो गई हैं। उन्हें यूपी वारियर्स से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में ट्रेड किया गया। वूमेन्स प्रीमियर लीग यानी WPL ने ये जानकारी दी।

इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज डैनी व्याट अगले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलती नजर आएंगी। यूपी वारियर्स ने उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। इसी रकम पर डैनी RCB में चली गईं हैं। डैनी व्याट काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 164 T20I मुकाबले खेले हैं। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली को किया था प्रपोज

डैनी व्याट विराट कोहली के कारण काफी सुर्खियों में भी रह चुकी हैं। कई साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को प्रपोज किया था जिसके बाद वह भारत में काफी मशहूर हो गईं थी। हालांकि उनका ये प्रपोजल एक मजाक था। साल 2017 में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी के लिए विराट कोहली को प्रपोज किया था। हालांकि बाद में वह अपनी गर्लफ्रैंड के साथ शादी के बंधन में बंध गई। बता दें, डेनियल सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों कई बार लंदन के रेस्टोरेंट में साथ में नजर आ चुके हैं। 

पहले ऑक्शन में रही थीं अनसोल्ड

उन्हें पहले WPL ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। तब उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, हालांकि उन्हें दूसरे सीजन से पहले यूपी ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला सका। वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में WBBL में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेल रही हैं।

यह भी पढ़ें:

'हम अपनी पसंद की पिच नहीं बनवाते', मुंबई टेस्ट से पहले बोले टीम इंडिया के कोच

साउथ अफ्रीका ने रच दिया कीर्तिमान, पहली बार टेस्ट की एक पारी में जड़ दिए इतने छक्के

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल