1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में गेंदबाजी से बिखेरा जलवा, मैच हो गया ड्रॉ; झटके इतने विकेट

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में गेंदबाजी से बिखेरा जलवा, मैच हो गया ड्रॉ; झटके इतने विकेट

 Published : Jul 04, 2025 05:02 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 05:02 pm IST

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड दौरे पर काउंटी चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में वह नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेल रहे हैं।

yuzvendra chahal- India TV Hindi
युजवेंद्र चहल Image Source : GETTY

युजवेंद्र चहल इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन वह इंग्लैंड में इस समय काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थहैम्पटनशायर का हिस्सा हैं। नॉर्थहैम्पटनशायर और केंट की टीम के बीच खेला गया मैच ड्रॉ हो गया है। मैच में चहल ने दमदार गेंदबाजी की है और कुल चार विकेट हासिल किए हैं।

दूसरी पारी में चहल ने की अच्छी गेंदबाजी

युजवेंद्र चहल भले ही पहली पारी में कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हों, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपना जलवा बिखेर दिया और वह पूरी तरह से लय में नजर आए। उन्होंने अपने 30 ओवर्स में 51 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 6 ओवर मेडन फेंके। उनके खिलाफ केंट की टीम के बल्लेबाज बड़े स्ट्रोक नहीं लगा पाए और विकेट गंवा बैठे।

नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए चार बल्लेबाजों ने लगाए शतक

केंट की टीम ने पहली पारी में 566 रन बनाए थे। इसके बाद नॉर्थहैम्पटनशायर की टीम ने अपनी पहली पारी में 722 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इनमें रिकार्डो वास्कोनसेलोस (100 रन), केल्विन हैरीसन (122 रन), सैफ जैब (196 रन) और जस्टिन ब्रॉड (157 रन) के नाम शामिल हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम हिमालय जैसा बड़ा स्कोर बना पाई।

दूसरी पारी में केंट के बल्लेबाज नहीं कर पाए दमदार प्रदर्शन

इसके बाद जब केंट की टीम की दूसरी पारी खेलने की बारी आई, तो युजवेंद्र चहल उनके सामने दीवार की तरह खड़े हो गए। इस पारी में केंट की तरफ जॉय एबिसन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज अच्छा करने में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। टीम ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए और इस तरह से मैच ड्रॉ हो गया।

चहल ने भारत के लिए नहीं खेला है टेस्ट मैच

युजवेंद्र चहल को अभी तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। जबकि उन्होंने वनडे क्रिकेट के 72 मैचों में 121 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 96 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

अंग्रेजों के लिए काला दिन, इंग्लैंड क्रिकेट टीम हुई शर्मसार, हो गई ऐसी अनहोनी

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी से बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल