ZIM vs IRE, 1st T20 HIGHLIGHTS: जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को पहले टी20 मैच में 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच हरारे में खेले गए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने आयरलैंड के 115 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 18वें ओवर ्में ही हासिल कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम जिम्बाब्वे की शानदार गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती दिखी और 19.2 ओवर में 114 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम ने शुरुआती झटकों के बावजूद सीन विलियम्स की 34 रन की नाबाद पारी और डेब्यूटेंट गैरी बैलेंस के 30 रन की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- ZIM vs IRE, 1st T20 HIGHLIGHTS: जिम्बाब्वे ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया, रयान के बाद बैलेंस और विलियम्स भी चमके
ZIM vs IRE, 1st T20 HIGHLIGHTS: जिम्बाब्वे ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया, रयान के बाद बैलेंस और विलियम्स भी चमके
ZIM vs IRE, 1st T20 HIGHLIGHTS: जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को पहले टी20 में हराकर सीरीज में बनाई बढ़त।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement