1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. तीनों फॉर्मेट में जगह ना मिल पाने से नाराज है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी!

तीनों फॉर्मेट में जगह ना मिल पाने से नाराज है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 14, 2018 11:23 pm IST,  Updated : Apr 14, 2018 11:25 pm IST

उमेश यादव ने रॉयल चैलेंजर्स को पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय खिलाड़ी- India TV Hindi
भारतीय खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा है कि वो केवल टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि तीनों प्रारूपों में अपने देश के लिए खेलना चाहते हैं। उमेश ने भारत के लिए अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 71 वनडे और एकमात्र टी-20 मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला है। उमेश इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए थे। 

लेकिन उमेश तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और इससे वो थोड़ी नाराज दिखे। उमेश ने कहा, 'ये एक लेबल लग गया है जो मेरे साथ लंबे समय से चला आ रहा है। टेस्ट क्रिकेट में गति और स्विंग के लिए आपके पास ज्यादा समय होता है। अगर आप में प्रतिभा है तो आप इससे रिवर्स भी प्राप्त कर सकते हैं।'

30 साल के उमेश ने कहा, 'मैं अपने देश के लिए सभी तीनों प्रारूपों में खेलना चाहता हूं, क्योंकि मुझे इसमें आनंद आता है। मेरा मानना है कि मैं अभी जिस उम्र में हूं उस उम्र में मेरे अंदर तीनों प्रारूपों में खेलने की क्षमता है। जब भी मैं वनडे या टेस्ट खेलता हूं तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं, क्योंकि नई गेंद से आपको एक ही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करनी होती है।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल