1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. एम एस धोनी की टीम के लिए ढिंचैक पूजा ने बनाया नया गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एम एस धोनी की टीम के लिए ढिंचैक पूजा ने बनाया नया गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 11, 2018 07:09 pm IST,  Updated : May 11, 2018 07:09 pm IST

जानिए किस टीम की फैन हैं ढिंचैक पूजा, नये गाने ने मचाई धूम।

ढिंचैक पूजा और एम एस...- India TV Hindi
ढिंचैक पूजा और एम एस धोनी

आईपीएल 2018 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। हर मैच के साथ प्लेऑफ की जंग तेज हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। तो वहीं, एम एस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। अब धोनी की टीम के सपोर्ट में सोशल मीडिया की समसनी ढिंचैक पूजा भी उतर आई हैं। पूजा ने धोनी के समर्थन के लिए एक नया गाना बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में पूजा धोनी की टीम चेन्नई के लिए समर्थन करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल में वो चेन्नई को नंबर-1 बता रही हैं और खिताब जीतने की दावेदार भी बताती दिख रही हैं।

पूजा का ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और हर कोई इसे सुने बिना नहीं रह पा रहा है। पूजा ने जैसे ही इसे अपने फेसबुक पर शेयर किया वैसे ही इसे देखने और गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देने वालों की बाढ़ सी आ गई। 'सेल्फी मैंने ले ली आज', 'शूटर' जैसे गानों से सुर्खियां बटोर चुकीं पूजा का ये सबसे ताजा गाना है। फैंस इस गाने को सुनने और देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी की टीम फिलहाल अच्छी स्थिति में नजर आ रही है और टीम शानदार खेल रही है। इस बात की पूरी संभावनाएं हैं कि धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी। चेन्नई को आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है और अगर चेन्नई इस मुकाबले को जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में जगह बना लेगी और राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल