1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल चैंपियन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे गौतम गंभीर!

IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल चैंपियन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे गौतम गंभीर!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2018 01:03 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 01:03 pm IST

IPL 2018 गौतम गंभीर के करियर का हो सकता है आखिरी। इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स को चैंपियन बनाने के बाद संन्यास ले सकते हैं गंभीर।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर

IPL 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने बड़ा बयान देते हुए संन्यास के संकेत दिए हैं। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वो दिल्ली डेयरडेविल्स को चैंपियन बनाने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं चाहता हूं कि मैंने जिस टीम से आईपीएल खेलने की शुरुआत की थी उसी टीम की तरफ से करियर खत्म करूं लेकिन टीम को चैंपियन बनाने के बाद। दिल्ली की टीम में इस बार अच्छे खिलाड़ियों को जगह दी गई है और मेरा मानना है कि टीम इस बार खिताब जीतने की रेस में है।' गंभीर ने टीम के कोच रिकी पोंटिंग भी जमकर तारीफ की और उनकी आक्रामकता का बखान किया। साथ ही गंभीर ने माना कि पोंटिंग का अनुभव टीम के काम आएगा।

गंभीर ने कहा, 'दिल्ली के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग का अनुभव और उनकी आक्रामक सोच टीम के काम आएगी। दिल्ली की टीम इस सीजन में कुछ अलग और नया करने की पूरी कोशिश करेगी।' जब गंभीर से पूछा गया कि कोलकाता की टीम को 2 बार चैंपियन बनाने के बाद क्या इस बार उनकी कप्तानी में दिल्ली खिताब जीतने में कामयाब होगी?

इसके जवाब में गंभीर ने कहा, 'किसी भी टीम को जीत तभी मिलती है जब पूरी टीम एक इकाई के रूप में खेलते हैं। टीम की जीत में कप्तान का कम और खिलाड़ियों का ज्यादा योगदान रहता है। दिल्ली के पास भी मैच विनर खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें सही समय पर सही प्रदर्शन करना होगा।' आपको बता दें कि गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स 2 बार चैंपियन बन चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल