1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. ये है सनराइज़र्स हैदराबाद की सबसे हसीन फै़न, लोग मैच छोड़ देखने लगते हैं इन्हें

ये है सनराइज़र्स हैदराबाद की सबसे हसीन फै़न, लोग मैच छोड़ देखने लगते हैं इन्हें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 02:32 pm IST

IPL-2018 में सनराइज़र्स हैदराबाद लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. यूं तो हैदराबाद के लाखों फ़ैन हैं लेकिन इस टीम की एक बेहद ही हसीन फ़ैन भी है जो सोशल मीडिया पर अकसर छाई रहती हैं.

Poonam Kaur- India TV Hindi
Poonam Kaur

IPL-2018 में सनराइज़र्स हैदराबाद लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक वो 6 में से 4 मुकाबले जीत चुकी है. उसके ज़बरदस्त प्रदर्शन को दोखते हुए उसके फैंस को पूरी उम्मीद है कि वो इस बार भी आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना लेगी. यूं तो हैदराबाद के लाखों फ़ै़न हैं लेकिन इस टीम की एक बेहद ही हसीन फ़ैन भी है जो सोशल मीडिया पर अकसर छाई रहती हैं. बात हो रही है पूनम कौर की जो पिछले सीज़न की तरह इस बार भी हैदराबाद को चीयर करने स्टेडियम पहुंची थी.

Poonam Kaur
Poonam Kaur

अभिनेत्री पूनम कौर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबला देखने आईं थीं और वो अपनी फेवरेट टीम हैदराबाद को चीयर भी कर रही थीं. लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल के शतक ने उनकी टीम को जीतने नहीं दिया.

Poonam Kaur
Poonam Kaur

पूनम कौर साउथ की एक्ट्रेस हैं और वो तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में कई रोल कर चुकी हैं. वो साल 2008 में फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं. पूनम बेहद ही टैलेंटेड हैं. पूनम एक दो नहीं 5 भाषाएं जानती हैं. उन्हें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और इंग्लिश आती है. साल 2016 में पूनम ने हिंदी फिल्म जुनूनियत में भी छोटा सा रोल किया था. जिसमें उनकी काफी तारीफ हुई थी.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल