1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. रोहित शर्मा को आउट करने के लिए शाकिब अल हसन ने डाइव लगाकर पकड़ा लाजवाब कैच

रोहित शर्मा को आउट करने के लिए शाकिब अल हसन ने डाइव लगाकर पकड़ा लाजवाब कैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 08:22 pm IST

रोहित शर्मा का अद्भुत कैच लेकर शाकिब अल हसन हीरो बन गए।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला फिर से फ्लॉप रहा और वो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा को आउट करने के लिए कुछ खास करने की जरूरत होती है और ये खास किया शाकिब अल हसन ने। शाकिब ने रोहित को आउट करने के लिए बेहतरीन फील्डिंग का मुजाहिरा पेश किया और हवा में उड़ते हुए कैच पकड़ा। शाकिब के कैच को देखकर हर किसी ने दातों तले उंगली दबा ली। शाकिब के कैच ने रोहित शर्मा को भी हैरानी में डाल दिया और वो भी इसपर यकीन नहीं कर पा रहे थे।

दरअसल, पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बिली स्टैनलेक की गेंद को रोहित फ्लिक करना चाहते थे। रोहित ने बेहतरीन फ्लिक किया भी। लेकिन विलियमसन ने पहले ही रोहित के इस शॉट की काट के लिए शाकिब को शॉर्ट स्क्वॉयर लेग पर खड़ा कर रखा था। इस दौरान जैसे ही रोहित ने शॉट खेला वैसे ही शाकिब ने शॉर्ट स्क्वॉयर लेग से आगे की तरफ से डाइव लगा दी। जब शाकिब ने डाइव लगाई तो वो पूरी तरह से हवा में थे।

इस दौरान शाकिब ने लगभग हवा में उड़ते हुए कैच को पकड़ लिया और रोहित समेत पूरी मुंबई इंडियंस की टीम को हैरानी में डाल दिया। शाकिब के कैच को देखने के बाद विलियमसन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। रोहित शर्मा इस मैच में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल