1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. VIDEO: विराट का स्टनिंग कैच लेने पर यूसुफ पठान पर भड़के कोहली-फ़ैंस, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

VIDEO: विराट का स्टनिंग कैच लेने पर यूसुफ पठान पर भड़के कोहली-फ़ैंस, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2018 12:48 pm IST,  Updated : May 08, 2018 12:49 pm IST

सनराइज़र्स हैदराबाद से हारकर इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी लगभग पानी फिर गया है. विराट जिस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो वह टीम को जीत दिलाकर ही लौटेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया

Yusuf Pathan- India TV Hindi
Yusuf Pathan

सोमवार को सनराइज़र्स हैदराबाद से हारकर इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी लगभग पानी फिर गया है.  बता दें कि इस मैच में आरसीबी को हैदराबाद में खेले गए मैच में पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के टर्निंग पाइंट की बात करें तो वह था कप्तान विराट कोहली का विकेट. दरअसल, विराट जिस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो वह टीम को जीत दिलाकर ही लौटेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और वो 30 गेंद पर 39 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर यूसुफ पठान को कैच थमा बैठे.

यूसुफ ने विराट का जो कैच लपका, वो बहुत ही शानदार था और ऐसा लगा मानो गेंद बस उनके हाथों में चिपक गई. जब विराट आउट हुए, उस समय तक आरसीबी ने 9.5 ओवर में 74 रन बना लिए थे और विराट के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा था. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी काफी मजबूत स्थिति में थी. लेकिन इस एक कैच ने पूरे मैच का सारा रुख़ ही बदल दिया और यहीं से सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में वापसी कर ली. यूसुफ को हालांकि विराट का स्टनिंग कैच पकड़ने के लिए टीम से शाबाशी मिली लेकिन विराट के फ़ैंस ने सोशल मीडिया पर उन पर अपना गुस्सा निकाला.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल