1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL के बीच में ही कोलकाता पुलिस ने भेज दिया मोहम्मद शमी को समन, कल पेश होने को कहा

IPL के बीच में ही कोलकाता पुलिस ने भेज दिया मोहम्मद शमी को समन, कल पेश होने को कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 04:32 pm IST

मोहम्मद शमी फिलहाल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे हैं।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से बेहतरीन खेल दिखा रहे मोहम्मद शमी के लिए फिर से बुरी खबर है। जब लगने लगा था कि हसीन जहां मामला अब शांत है और शमी इससे जल्द उबर जाएंगे। तभी कोलकाता पुलिस ने एक ऐसा फरमान जारी किया जिससे शमी की मुश्किलें दोबारा बढ़ सकती हैं। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने शमी को समन भेजा है और कल यानि 17 अप्रैल को पेश होने को कहा है। समन के मुताबिक शमी को कोलकाता पुलिस के सामने बुधवार को दोपहर 2 बजे पेश होना है। 

एएनआई ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हसीन जहां के घरेलू हिंसा के मामले में कोलकाता पुलिस ने शमी को बुधवार दोपहर 2 बजे पेश होने के लिए समन भेजा है।' आपको बता दें कि हसीन जहां ने शमी के खिलाफ कोलकाता के थाने में कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। हसीन की शिकायत के बाद ही कोलकाता पुलिस ने ये समन भेजा है। हालांकि लगने लगा था कि ये मामला अब शांत होने वाला है या हो जाएगा लेकिन इस समन ने फिर से मामले को जिंदा कर दिया है।

शमी आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं। शमी ने अब तक पहले चार मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं। शमी का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है लेकिन माना जा रहा था कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे शमी अपनी लय हासिल कर लेंगे और धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल