1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स में स्मिथ की जगह लेगा दक्षिण अफ्रीका का ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स में स्मिथ की जगह लेगा दक्षिण अफ्रीका का ये स्टार खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 02:37 pm IST

बॉल टैम्परिंग मामले में फंसने के कारण स्मिथ 12 माह के लिए प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राजस्थान टीम के कप्तान पद से अपना नाम वापस ले लिया था।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ

मुंबई: रॉजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैनरिक क्लासेन को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 

उल्लेखनीय है कि बॉल टैम्परिंग मामले में फंसने के कारण स्मिथ 12 माह के लिए प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राजस्थान टीम के कप्तान पद से अपना नाम वापस ले लिया था। 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "स्मिथ के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्लासेन को 50 लाख रुपये में रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से राजस्थान टीम में शामिल किया गया है।"

क्लासेन ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे मैच के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ही उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज के साथ क्लासेन ने टी-20 प्रारूप में भी पदार्पण किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल