1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले धोनी ने दे दिया ये बड़ा बयान, सनराइजर्स को रहना होगा सावधान

पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले धोनी ने दे दिया ये बड़ा बयान, सनराइजर्स को रहना होगा सावधान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2018 05:24 pm IST,  Updated : May 21, 2018 05:31 pm IST

चेन्नई ने 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, वह 2008, 2012, 2013 और 2015 में रनर-अप रही थी।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

पुणे: दो साल के निलंबन के बाद आईपीएल के 11वें सीजन में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ तक का सफर तय कर लिया है। ऐसे में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आशा है कि उनकी टीम फाइनल में पहुंचेगी और ऐसे में फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जरूरी है। 

चेन्नई ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर आईपीएल से बाहर कर दिया। धोनी की टीम का सामना अब 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्वालीफायर-1 में अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। 

चेन्नई ने 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, वह 2008, 2012, 2013 और 2015 में रनर-अप रही थी। 

पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में जीत के बाद एक बयान में धोनी ने कहा, "मुझे याद है फाइनल्स का माहौल। ऐसे में आपको यह याद रखने की जरूरत है कि गलती कहां हुई थी। फाइनल मैच के खास दिन पर टीम को सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है, क्योंकि हर प्रतिद्वंद्वी टीम भी जीत के इरादे से उतरती है। यह सभी चीजें काफी मायने रखती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल