1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. हार के बाद भी डेयरडेविल्स के हौसले बुलंद, श्रेयस बोले घरेलू मैचों में अच्छा कर रही है दिल्ली

हार के बाद भी डेयरडेविल्स के हौसले बुलंद, श्रेयस बोले घरेलू मैचों में अच्छा कर रही है दिल्ली

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2018 05:07 pm IST,  Updated : May 01, 2018 05:07 pm IST

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 13 रनों से हरा दिया। 

श्रेयस अय्यर- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर

पुणे: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में मिली हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम के हर मैच में जीत हासिल करनी होगी। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 13 रनों से हरा दिया। 

इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे। ऋषभ पंत (79) और विजय शंकर (54) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली लगभग लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई और 13 रनों से हार गई। 

श्रेयस ने कहा, "चार विकेट के नुकसान ने सबसे अधिक प्रभावित किया। हम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गए थे। यह सबसे अच्छी बात है और हम इस सकारात्मक लय को अगले मैच में बरकरार रख सकते हैं। हमें अब छह के छह मैच जीतने होंगे।"

कप्तान श्रेयस ने कहा कि इसी प्रेरणा को हर मैच में साथ रखना होगा। घरेलू मैचों में टीम अच्छा कर रही है और अगर यह लय बरकरार रही, तो इससे टीम को अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल