1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. VIDEO: प्लेऑफ़ में पहुंचने पर CSK के कप्तान धोनी को मिला इस ख़ास मेहमान से सम्मान

VIDEO: प्लेऑफ़ में पहुंचने पर CSK के कप्तान धोनी को मिला इस ख़ास मेहमान से सम्मान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2018 06:41 pm IST,  Updated : May 14, 2018 06:41 pm IST

 चेन्नई ने गत रविवार को हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ़ में पहुंच गई जबकि हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना चुकी है.मैच खत्म होने के बाद कप्तान चेन्नई के कप्तान धोनी को प्लेऑफ़ में पहुंचने पर किसी ने एक खास सैल्यूट पेश किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.   

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

आईपीएल 2018 के लीग स्टोज के अब सिर्फ़ नौ मैच बाक़ी रह गए हैं और अब तक सिर्फ दो टीमें ही प्लेऑफ़ स्टेज में पहुंच पाई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चेन्नई ने गत रविवार को हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ़ में पहुंच गई जबकि हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना चुकी है.

मैच खत्म होने के बाद कप्तान चेन्नई के कप्तान धोनी को प्लेऑफ़ में पहुंचने पर किसी ने एक खास सैल्यूट पेश किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को क्रिकेट और बाइक्स के आलावा कुत्तों का भी बहुत शौक़ है. मैच खत्म होने के बाद धोनी स्टेडियम की सुरक्षा में लगे कुत्तों से मिलने पहुंचे, तो कुत्ते ने महेंद्र सिंह धोनी को रॉयल सैल्यूट किया. चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो ट्वीट भी किया गया है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल