1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. VIDEO: धोनी ने आख़िर माना साक्षी नहीं स्कूल की ये लड़की थी उनका पहला प्यार

VIDEO: धोनी ने आख़िर माना साक्षी नहीं स्कूल की ये लड़की थी उनका पहला प्यार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2018 01:52 pm IST,  Updated : May 10, 2018 02:33 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके फैंस को उनकी प्रेमिका प्रियंका के बारे में जब पता चला तो वे हैरान रह गए थे. इसके पहले सबको लगता था कि साक्षी माही का पहला प्यार है. लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि धोनी का पहला प्यार न तो साक्षी थी और न ही प्रियंका.

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके फैंस को उनकी प्रेमिका प्रियंका के बारे में जब पता चला तो वे हैरान रह गए थे. इसके पहले सबको लगता था कि साक्षी माही का पहला प्यार है. लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि धोनी का पहला प्यार न तो साक्षी थी और न ही प्रियंका. उनका पहला थी स्वाति जिस पर स्कूल के दिनों में माही का दिल आ गया था.

धोनी का स्कूल में एक लड़की पर दिल आ गया था. माही उस समय 12वीं क्लास में थे. धोनी ने ख़ुद इसका ख़ुलासा किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गुरुवार को जारी एक वीडियो में धोनी ने बताया कि स्कूल लाइफ में स्वाति नाम की लड़की से प्यार करते थे और अंतिम बार उसे बारहवीं क्लास में देखा था.

चेन्नई सुपर किंग्स के एक इवेंट में माइंड रीडर नरपथ आये थे. वो यूट्यूब सेलेब हैं. वो स्टेज पर पहुंचे, तो धोनी, शेन वॉटसन, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा बैठे हुए थे. नरपथ ने धोनी को एक पर्ची पर अपने पहले क्रश का नाम लिखने को कहा, जिसके बाद उन्होंने स्वाति के बारे में बताया. इस बात का खुलासा होने के बाद धोनी ने कैमरे के सामने कहा कि मेरी पत्नी साक्षी को मत बताना. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को अब तक करीब तीन लाख व्यूज मिल चुके हैं. 20 हजार से ज्यादा रिएक्शंस मिले हैं. फैंस को धौनी के बारे में ऐसी बात पता चली, जो उनकी बॉयोपिक में नहीं थी.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल