1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. राणा का समर्थन करने का फायदा हुआ: कैलिस

राणा का समर्थन करने का फायदा हुआ: कैलिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 05:43 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच जाक कैलिस ने आज यहां कहा कि हरफनमौला नीतीश राणा का समर्थन करने का फायदा अब टीम को हो रहा है।

Nitish Rana- India TV Hindi
Nitish Rana

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच जाक कैलिस ने आज यहां कहा कि हरफनमौला नीतीश राणा का समर्थन करने का फायदा अब टीम को हो रहा है। 

राणा नये रंग में ढले केकेआर की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी हैं और वह पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। 

इस सत्र में अब तक दो बार मैन ऑफ द मैच रहे राणा की तारीफ करते हूए कैलिस ने कहा, ‘‘हमने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह टीम के स्थाई सदस्य हैं। हम सौ फीसदी उनका साथ दे रहे हैं और इसका फायदा भी हुआ है।’’ 

पिछले साल मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले राणा की काबिलियत का लोहा केकेआर ने उस समय माना था जब टीम के खिलाफ उन्होंने 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली। उनकी आतिशि पारी के बूते मुंबई ने केकेआर को चार विकेट से मात दी थी। कैलिस ने कहा, ‘‘उन्होंने मुंबई में हमारे खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। हमने उसके बारे में कई अच्छी बातों को सुना था लेकिन मुंबई से उसे उतने मौके नहीं मिले जितना वह चाहते थे। केकेआर में उसका भविष्य शानदार है।’’ 

आईपीएल की तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज केकेआर का अगला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से 27 अप्रैल को है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल