1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी से बुमराह ने रबादा से छीना पर्पल कैप

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी से बुमराह ने रबादा से छीना पर्पल कैप

 Edited By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 10:44 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 10:44 pm IST

बुमराह के 13 मैचों से अब 23 विकेट हो गए हैं। रबादा के भी इतने ही मैचों से 23 विकेट हैं, लेकिन बेहतर औसत के कारण बुमराह विकेट टेकिंग गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

Jaspreet Bumrahm, purple cap, Kagiso Rabada, Delhi Capitals, sports, cricket- India TV Hindi
Jaspreet Bumrahm Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा से पर्पल कैप छीन लिया है। बुमराह ने शनिवार को आईपीएल-13 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और अब वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रबादा को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

बुमराह के 13 मैचों से अब 23 विकेट हो गए हैं। रबादा के भी इतने ही मैचों से 23 विकेट हैं, लेकिन बेहतर औसत के कारण बुमराह विकेट टेकिंग गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

बुमराह ने हालांकि कहा कि वह पर्पल कैप को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं थे।

उन्होंने कहा, " मैं केवल वही करने की कोशिश कर रहा था, जोकि मैं करना चाहता था। पर्पल कैप को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं था। टीम की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

बुमराह ने कहा, "20 ओवरों के दौरान मैं किसी भी समय गेंदबाजी करने को तैयार हूं। मैं चुनौती को पसंद करता हूं और यह मुझे हमेशा खेल में बनाए रखती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल