1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs DC TOSS : चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

CSK vs DC TOSS : चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 07:06 pm IST

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला, जाने 'Playing XIs'

IPL 2020, CSK vs DC Toss Update- India TV Hindi
IPL 2020, CSK vs DC Toss Update Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आज 7वां मुकाबला खेला जाएगा। मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक-एक मैच जीत चुकी है। चेन्नई इस सीजन में अपना तीसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी तो दिल्ली का यह दूसरा मैच होगा। 

सीजन-13 में  दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अबतक औसत रहा है। सीएसके ने जहां अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में उसे हार का मूंह देखना पड़ा था। 

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी चुनौतियां कम नहीं है। टीम ने अपना पहला मैच सुपरओवर में जीता था। ऐसे में सीएसके जैसी टीम के खिलाफ उसे अपने प्रदर्शन में और अधिक सुधार करने की जरुरत होगी।

टॉस- चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला।

वेन्यू- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

टीम में बदलाव- सीएसके ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। टीम में लुंगी एनगिडी की जगह जोस हेजलवुड को जगह शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली ने अपने प्लेइंग में दो बदलाव किया है। टीम में अमित मिश्रा की वापसी हुई है। वहीं आज के मैच में मोहित शर्मा की जगह आवेश खान को शामिल किया गया है।

टीमें-

चेन्नई सुपरकिंग्स (XI)- मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम क्यूरन, रुतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, एमएस धोनी (w / c), रवींद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, पीयूष चावला।

दिल्ली कैपिटल्स (XI)- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, कैगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, एनरिच नार्ज, अवेश खान।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल