CSK vs RCB Live Score, IPL 2020 IPL Match Today Live Updates
रॉयल चैलैंजर्स बेंगलोर ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 170 रनों की चुनौती रखी है। बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई और बल्लेबाज ज्यादा चल नहीं सका। उन्हीं की पारी के दम पर बेंगलोर 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।विराट ने नाबाद 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना कर चार चौके और चार छक्के मारे। देवदत्त पडिकल ने 33 रन बनाए। शिवम दुबे भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने दो और दीपक चाहर तथा सैम कुरैन ने एक-एक विकेट लिए। ( इनपुट - आईएएनएस )
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), एन जगदीसन, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपिका चाहर, कर्ण शर्मा।
CSK 128/8 (19.1)*
RCB 169/4 (20)