1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs SRH : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जाने दोनों टीमों की 'Playing XIs'

DC vs SRH : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जाने दोनों टीमों की 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 29, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 07:06 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IPL 2020. DC vs SRH- India TV Hindi
IPL 2020. DC vs SRH Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 11वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जाने वाला ये मैच दोनों ही टीमों का इस सीजन तीसरा मुकाबला है। दिल्ली की टीम अपने दोनों मुकाबले जीतकर पाइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI) : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (w), श्रेयस अय्यर (c), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, एनरिक नॉजे।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI) : डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (w), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी नटराजन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल