1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : KKR की हार से नाराज फैंस ने दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की

IPL 2020 : KKR की हार से नाराज फैंस ने दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2020 11:52 am IST,  Updated : Oct 04, 2020 11:52 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

IPL 2020 : KKR की हार से नाराज...- India TV Hindi
IPL 2020 : KKR की हार से नाराज फैंस ने दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दिनेश कार्तिक को कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तानी पद से हटाने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। IPL 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अभी तक 4 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 हार का मुंह देखना पड़ा है।

इस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी में भी प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पिछले 3 मैचों में कार्तिक बल्लेबाजी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। बल्लेबाजी के इतर बतौर कप्तान कार्तिक के कई फैसलों ने भी फैंस की नाराजगी को बढ़ा दिया है। ऐसे में कोलकाता के फैंस सोशल मीडिया पर अनोखे और रोचक अंदाज में दिनेश कार्तिक की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर के नाबाद 88 रनों की मदद से चार विकेट पर 228 रन बनाये थे। अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 41 गेंद में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 58 रन नीतीश राणा ने बनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल