1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : 8 साल बाद हुआ ऐसा पहली बार जब इन दो मैच विनर खिलाड़ियों के बगैर खेलने उतरी कोलकाता

IPL 2020 : 8 साल बाद हुआ ऐसा पहली बार जब इन दो मैच विनर खिलाड़ियों के बगैर खेलने उतरी कोलकाता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 07:51 pm IST

कोलकाता ने आंद्रे रसेल और शिवम मावी की जगह टॉम बैंटन और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। 

IPL 2020 : 8 साल बाद हुआ ऐसा...- India TV Hindi
IPL 2020 : 8 साल बाद हुआ ऐसा पहली बार जब इन दो मैच विनर खिलाड़ियों के बगैर खेलने उतरी कोलकाता Image Source : IPLT20

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने शेख जाएद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ जारी IPL 2020 के 39वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

कोलकाता ने आंद्रे रसेल और शिवम मावी की जगह टॉम बैंटन और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, बेंगलोर ने शाहबाज अहमद के स्थान पर मोहम्मद सिराज को जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो टीम से सुनील नरेन और विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का नाम नदारद है। इसी के साथ कोलकाता के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

दरअसल, IPL के पिछले 8 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब सुनील नरेन और आंद्रे रसेल दोनों ही कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं है। इससे पहले ये स्थिति IPL में 10 अप्रैल 2012 को देखने को मिली थी जब कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में न तो नरेन का नाम था और न हीं रसेल का। बता दें, केकेआर टीम ने प्लेइंग इलेवन में नरेन और रसेल में से कम से कम एक के रहते लगातार 129 IPL मैच खेले हैं।

गौरतलब है कि कोलकाता की टीम नौ में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ पाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। कोलकाता को अगर तीसरे स्थान पर पहुंचना है तो उसे रॉयल चैलेंजर्स को बड़े अंतर से हराना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल