1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR v CSK : IPL इतिहास का सबसे महंगा 20वां ओवर फेंकने वाले तीसरे गेंदबाज बने लुंगी एंगिडी

RR v CSK : IPL इतिहास का सबसे महंगा 20वां ओवर फेंकने वाले तीसरे गेंदबाज बने लुंगी एंगिडी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2020 10:58 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 10:58 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

RR v CSK : IPL इतिहास का सबसे...- India TV Hindi
RR v CSK : IPL इतिहास का सबसे महंगा 20वां ओवर फेंकने वाले तीसरे गेंदबाज बने लुंगी एंगिडी Image Source : TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20वें ओवर में लुंगी एंगिडी आखिरी ओवर फेंकने आए और 30 रन लुटा दिए।

इसी के साथ एंगिडी आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए। एंगीडी तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने IPL के 20वें ओवर में 30 रन लुटाए हैं। इससे पहले अशोक डिंडा ने IPL 2017 में जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस जार्डन ने IPL 2020 में 30 रन देकर शर्मनाक कारनामा अपने नाम किया था।

राजस्थान के जोफ्रा आर्चर ने एंगिडी के इस महंगे ओवर में चार छक्के जड़े जबकि 3 रन सिंगल्स से आए। यही नहीं, एंगिडी ने अपने इस ओवर में 2 नो बॉल और एक वाइड गेंद भी फेंकी। इस तरह एंगिडी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Most expensive 20th overs in IPL:

  • 30 runs - Dinda, RPS v MI, 2017
  • 30 runs - Jordan, KXIP v DC, 2020
  • 30 runs - Ngidi, CSK v RR, 2020
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल