आईपीएल 2020 का 17वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह में खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 34 रनों से जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है। आईपीएल 2020 में उनकी 5वें मैच में तीसरी जीत है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 67 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक ने 28, पोलार्ड ने 25 और क्रुणाल ने 4 गेंदों पर 20 रन बनाए। मुंबई ने इस शानदार बल्लेबाजी के बाद हैदराबाद को 209 रन का लक्ष्य दिया। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत तो सही रही, लेकिन मिडिल ऑडर एक बार फिर फेल साबित हुए। हैदराबाद की ओर से वॉर्नर ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवर में उनकी टीम 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना सकी।
MI 208/5 (20)
SRH 174/7 (20)