1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs SRH : मुंबई का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, ये है दोनों टीमों की 'Playing XIs'

MI vs SRH : मुंबई का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, ये है दोनों टीमों की 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 03:05 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के दूसरे हेडर में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है जिसमें रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है

MI vs SRH, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
MI vs SRH, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Image Source : IPL

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के दूसरे हेडर में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है जिसमें रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शारजाह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में UAE की कड़ी धूप खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। 

हैदराबाद ने सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं की थी और उसे लगातार दो हार झेलनी पड़ी थी लेकिन 2016 की इस विजेता टीम ने वापसी की और लगातार दो मैच जीते। मुंबई भी 4 में से 2 मैच जीतकर पाइंट टेबल में तीसरे पायदान पर काबिज है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :-

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : क्विंटन डी कॉक (w), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

 सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (w), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल