1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : स्टीव स्मिथ का मानना, टूर्नामेंट में वापसी के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत

IPL 2020 : स्टीव स्मिथ का मानना, टूर्नामेंट में वापसी के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2020 06:43 am IST,  Updated : Oct 11, 2020 06:43 am IST

पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया है कि उनके बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए उन्हें इसका हल खोजना होगा। 

IPL 2020 : स्टीव स्मिथ का...- India TV Hindi
IPL 2020 : स्टीव स्मिथ का मानना, टूर्नामेंट में वापसी के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत Image Source : IPLT20.COM

शारजाह| पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया है कि उनके बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए उन्हें इसका हल खोजना होगा। राजस्थान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान शुक्रवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 46 रनों से हार झेलनी पड़ी।

स्मिथ ने टीम की ओर से जारी बयान में कहा, " चार मैच हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। हम दबाव में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और इससे हम दुखी हैं। दिल्ली के खिलाफ हमने अधिकतर समय तक अच्छी फिल्डिंग और गेंदबाजी की और यह हमारे लिए सकारात्मक है।"

दिल्ली ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर ऑल आउट हो गई। उन्होंने कहा, " हमारे बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है। चार मैचों में हम अच्छी शुरूआत नहीं कर पा रहे हैं और मैच में टॉप चार बल्लेबाज रन नहीं कर पा रहे हैं। टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए यह कुछ ऐसा है, जिसपर हमें ध्यान देने की जरुरत है।"

IPL 2020 : आरसीबी के हाथों मिली हार से हताश हुए सीएसके के कप्तान धोनी, इसे बताया जिम्मेदार

राजस्थान की इस समय अंकतालिका में सातवें नंबर पर है। टीम को अपना अगला मैच रविवार को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। कप्तान ने कहा है कि इस मैच को टीम को अपना बेस्ट देने की जरूरत है।

स्मिथ ने कहा, "मैच तेजी से आ रहे हैं और इसलिए हमें जल्द से जल्द इसके हिसाब से खुद को ढालने की जरूरत है और सनराइजर्स के खिलाफ अपना बेस्ट देने की जरूरत है। उनकी टीम को हराने के लिए हमें अपना बेस्ट देना होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल