1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RCB vs CSK : चेन्नई से हार का ठीकरा पिच पर फोड़ते हुए कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

IPL 2020, RCB vs CSK : चेन्नई से हार का ठीकरा पिच पर फोड़ते हुए कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 07:50 pm IST

मैच के बाद कोहली ने माना कि दूसरी पारी में पिच ने अलग व्यवहार किया। कोहली ने कहा, "आपने दूसरी पारी में जो देखा वो पिच की सही व्यवहार नहीं था।"

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

दुबई| चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। हार के बाद बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस दूसरी पारी में पिच थोड़ी अलग थी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाज करने उतरी बेंगलोर ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए। बेंगलोर की बल्लेबाजी के दौरान पिच का व्यवहार थोड़ा अलग दिखा। इस पर शॉट खेलना आसान नहीं था और इसी कारण 50 रन बनाने वाले विराट कोहली सिर्फ एक चौका और एक छक्का ही लगा सके, लेकिन चेन्नई जब बल्लेबाजी करने उतरी तो पिच थोड़ी बेहतर हुई और चेन्नई के बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

मैच के बाद कोहली ने माना कि दूसरी पारी में पिच ने अलग व्यवहार किया। कोहली ने कहा, "आपने दूसरी पारी में जो देखा वो पिच की सही व्यवहार नहीं था, यह नहीं बताता कि यह पिच कितनी मुश्किल थी।"

IPL 2020 के 5वें हफ्ते में देखने को मिले एक ही मैच में 2 सुपर ओवर, धवन ने रचा इतिहास

टीम के प्रदर्शन को लेकर कोहली ने कहा, "हमने अच्छी जगह गेंद नहीं डाली। ज्यादा बाउंड्री दे दीं। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमें ड्राइव करने के लिए काफी कम गेंदें मिलीं। हम 150 के स्कोर के आस-पास देख रहे थे लेकिन 145 के स्कोर से भी खुश थे।"

गेंदबाजों को लेकर कोहली ने कहा, "हमारे गेंदबाजों की अतिरिक्त गेंदबाजी एक कारण हो सकती है, लेकिन यह बहाना नहीं हो सकता। हमने ज्यादा धीमी गेंदें नहीं की, गति में बदलाव नहीं किया, बाउंसर गेंदें नहीं डालीं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल