Live Cricket Score Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings IPL 2020 Match 44 Ball to Ball Updates From Dubai
नमस्कार! स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 145 रनों ही बना सकी। बेंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने अर्धशतक जमाया।
विराट ने 50 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 43 गेंदें खेलीं और एक चौका, एक छक्का मारा। अब्राहम डिविलियर्स ने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके मारे।
चेन्नई के लिए सैम कुरैन ने तीन विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (Wk/C), सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन) : देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (C), एबी डिविलियर्स (Wk), मोइन अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Live Cricket Score Updates
CSK 150/2 (18.4)
RCB 145/6 (20.0)