1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RCB vs CSK : आईपीएल इतिहास में 200वां छक्का लगते ही धोनी के ख़ास क्लब में शामिल हुए कोहली

IPL 2020, RCB vs CSK : आईपीएल इतिहास में 200वां छक्का लगते ही धोनी के ख़ास क्लब में शामिल हुए कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 04:53 pm IST

चेन्नई के खिलाफ मैच में कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही एक छक्का मारा उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) 2020 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( आरसीबी ) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जा रहा है। जिसमें कप्तान कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस तरह बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही एक छक्का मारा उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

विराट कोहली के नाम अब 187 मैचों में 200 छक्के दर्ज हो गए हैं। पारी के 17वें ओवर में जडेजा की तीसरी गेंद पर कोहली ने मारा शानदार छक्का, जिसके चलते ये उनका आईपीएल इतिहास का 200वां छक्का बना। इसी के साथ कोहली आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय और कुल 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 336

एबी डी विलियर्स - 231

एमएस धोनी - 216

रोहित शर्मा - 209

विराट कोहली - 200*

IPL 2020 के 5वें हफ्ते में देखने को मिले एक ही मैच में 2 सुपर ओवर, धवन ने रचा इतिहास

बता दें कि आरसीबी जहां प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए दो अंक तलाश रही है, वहीं सीएसके की टीम लगभग-लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। बैंगलोर की टीम इस साल पहले से संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है, इसी वजह से उनके पास 2009 के बाद सीएसके को एक सीजन में दो बार मात देने के सुनहरा मौका है। वहीं इन दोनों के बीच अभी तक आईपीएल में 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच सीएसके तो 9 ही मैच आरसीबी जीतने में सफल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल