1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : ओपनिंग करते हुए रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

IPL 2020 : ओपनिंग करते हुए रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 05:56 pm IST

रॉबिन उथप्पा ने जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में छठा रन पूरा किया वैसे ही वह IPL के इतिहास में 4500 रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए।

IPL 2020 : ओपनिंग करते हुए...- India TV Hindi
IPL 2020 : ओपनिंग करते हुए रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स के रॉबिन उथप्पा ने IPL 2020 के 33वें मैच में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उथप्पा ने जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में छठा रन पूरा किया वैसे ही वह IPL के इतिहास में 4500 रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए।

रॉबिन उथप्पा IPL के इतिहास में 4500 रन बनाने वाले ओवरऑल 9वें जबकि छठे भारतीय खिलाड़ी है। रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मैच में उथप्पा ने 22 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली।

ये इस सीजन पहली बार है जब रॉबिन उथप्पा को राजस्थान की ओर से ओपनिंग में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस मैच में उथप्पा सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेन स्टोक्स के साथ उतरे और पहले विकेट के लिए 50 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।

गौरतलब है कि IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 186 मैचों में 5719 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं जिनके नाम 5368 रन दर्ज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल