1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs CSK : चेन्नई का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, ये है दोनों टीमों की 'Playing XIs'

RR vs CSK : चेन्नई का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, ये है दोनों टीमों की 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 07:11 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

RR vs CSK Toss Update- India TV Hindi
RR vs CSK Toss Update Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। IPL के 13वें सीजन में चेन्नई का ये दूसरा मुकाबला है जबकि इस मैच के जरिए राजस्थान रॉयल्स की टीम UAE में अपने अभियान का आगाज कर रही है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके पूरी कोशिश करेगी कि वह दूसरे मैच में भी जीत हासिल करे। शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में शानदार खिलाड़ियों को जगह दी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं :- 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) : यशसवी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ (सी), डेविड मिलर, रियाण पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम कुरेन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल