1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. हम बहुत खुशकिस्मत थे कि विराट हमारे कप्तान थे: एबी डिविलियर्स

हम बहुत खुशकिस्मत थे कि विराट हमारे कप्तान थे: एबी डिविलियर्स

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 05:35 pm IST

डिविलियर्स ने कहा, "मैं कोहली के कप्तान के रूप में उनके साथ यहां वर्षों से हूं और मुझे लगता है कि जो शब्द दिमाग में आता है वह है आभारी। हम बहुत खुशकिस्मत थे कि आप हमारा नेतृत्व कर रहे थे।"

ab de villiers says they were very lucky as virat kohli was...- India TV Hindi
ab de villiers says they were very lucky as virat kohli was their captain Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टीम के निवर्तमान कप्तान विराट कोहली के बैंगलोर की कमान छोड़ने पर कहा कि उन्होंने लोगों में खुद पर भरोसा रखना सिखाया जो ट्रॉफी जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार के साथ ही कोहली का आरसीबी की नौ साल तक कमान संभालने का अंत हुआ।

आरसीबी के जरिए हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो में डिविलियर्स ने कहा, "मैं कोहली के कप्तान के रूप में उनके साथ यहां वर्षों से हूं और मुझे लगता है कि जो शब्द दिमाग में आता है वह है आभारी। हम बहुत खुशकिस्मत थे कि आप हमारा नेतृत्व कर रहे थे।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह आपने कमान संभाली इससे टीम में सभी प्रेरित हैं और मुझे भी एक खिलाड़ी तथा व्यक्ति के रूप में बेहतर बनने की प्रेरणा मिली है।"

डिविलियर्स ने कहा, "मैं आपको मैदान और इससे बाहर भी जानता हूं। आपने लोगों को खुदपर भरोसा रखना सिखाया है जो ट्रॉफी जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

IPL 2021: बतौर कप्तान अपने आखिरी मैच के बाद कोहली ने Tweet कर फैंस से कही दिल छूने वाली बात

उन्होंने कहा, "आपने काफी अच्छा काम किया लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। आपने हमारे लिए जो भी किया है, हम उसे नहीं भूलेंगे। सभी यादों के लिए धन्यवाद और मुझे लगता है कि कुछ अंपायर अब अच्छी तरह सो सकेंगे, उनके लिए मैं खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल