1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs SRH : अब्दुल समद ने पकड़ा लाजवाब कैच और संजू सैमसन लौटे पवेलियन, आपने अभी तक नहीं देखा क्या वीडियो?

RR vs SRH : अब्दुल समद ने पकड़ा लाजवाब कैच और संजू सैमसन लौटे पवेलियन, आपने अभी तक नहीं देखा क्या वीडियो?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 02, 2021 05:44 pm IST,  Updated : May 02, 2021 05:44 pm IST

संजू सैमसन विजय शंकर के इस ओवर में बड़ा शॉट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री पर तैनात अब्दुल समद ने हवा में उछलकर लाजवाब कैच पकड़ा।

Abdul Samad Amazing Catch Of Sanju Samson, Watch Video RR vs SRH Match 28 IPL- India TV Hindi
Abdul Samad Amazing Catch Of Sanju Samson, Watch Video RR vs SRH Match 28 IPL Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2021 का 28वां मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर (124) के शतक के दम पर हैदराबाद के सामने 221 रन का लक्ष्य रखा है। राजस्थान के लिए बटलर के अलावा संजू सैमसन ने 48 रन की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन वह अब्दुल समद के लाजवाब कैच के चलते अर्धशतक से चूक गए।

अब्दुल समद ने संजू का यह कैच 17वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर पकड़ा। संजू सैमसन विजय शंकर के इस ओवर में बड़ा शॉट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री पर तैनात अब्दुल समद ने हवा में उछलकर लाजवाब कैच पकड़ा। यह कैच देख हैदराबाद के हर एक खिलाड़ी के साथ संजू सैमसन भी दंग रह गए थे।

बात मुकाबले की करें तो हैदराबाद के नए कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे बटलर-जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 17 रन जोड़े। राशिद खान ने यशस्वी को 12 के निजी स्कोर पर आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन ने बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रन की शानदार साझेदारी की। यह राजस्थान के लिए किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले संजू सैमसन ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर आईपीएल 2020 में तीसरे विकेट के लिए नाबाद 152 रन की साझेदारी की थी।

बटलर और सैमसन की इस बड़ी साझेदारी की मदद से राजस्थान 220 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। हैदराबाद की ओर से राशिद खान के अलावा विजय शंकर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल