1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs CSK : तूफानी पारी से रायुडू ने रचा इतिहास तो बुमराह के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

MI vs CSK : तूफानी पारी से रायुडू ने रचा इतिहास तो बुमराह के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2021 10:28 pm IST,  Updated : May 01, 2021 10:28 pm IST

अम्बाती रायुडू ने जहां तूफानी बल्लेबाजी से एक कीर्तिमान अपने नाम किया तो वहीं गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। 

Ambati Rayudu and Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Ambati Rayudu and Jasprit Bumrah Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 का 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उनके बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने जहां तूफानी बल्लेबाजी से एक कीर्तिमान अपने नाम किया तो वहीं गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। 

चेन्नई की तरफ से रायुडू ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 20 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ी। इसके साथ ही अब वो आईपीएल इतिहास में चेन्नई के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के मामले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर आ गए हैं। जबकि वो तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने चेन्नई के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। इससे पहले आईपीएल इतिहास में चेन्नई के लिए 16 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। जबकि धोनी भी रायुडू के ही बराबर 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ चुके हैं। 

IPL इतिहास में CSK के लिए सबसे तेज अर्धशतक:

2014 में सुरेश रैना (16 गेंद) बनाम पंजाब

एमएस धोनी (20 गेंद) बनाम मुंबई 2012 में
2021 में अंबाती रायडू (20 गेंद) बनाम मुंबई

वहीं दूसरी तरफ मुंबई के लिए उनके प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। 4 ओवरों में 56 रन देने के साथ उन्होंने एक विकेट हासिल किया। जो कि आईपीएल इतिहास में बुमराह के लिए सबसे अधिक महंगा स्पेल रहा। इससे पहले वो साल 2015 आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ 55 रन देकर एक विकेट हासिल किए थे। इस तरह आईपीएल इतिहास में बुमराह ने सबसे अधिक रन दे डाले। 

मैच की बात करें तो सीएसके ने अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया। चेन्नई के लिए मोईन अली ने 58 जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 28 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के की बदौलत 50 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में रायुडू ने भी 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए कायरन पोलार्ड ने दो और जसप्रीत बुमराह तथा ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए। बुमराह ने चार ओवर में 56 रन खर्च किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल