1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स फिर से टॉप पर, हैदराबाद सबसे निचले स्थान पर

IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स फिर से टॉप पर, हैदराबाद सबसे निचले स्थान पर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 12:55 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर 7 विकेट से मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन की अंकतालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है। 

IPL 2021 : चेन्नई सुपर...- India TV Hindi
IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स फिर से टॉप पर, हैदराबाद सबसे निचले स्थान पर Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर सात विकेट से मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन की अंकतालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है। चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई की चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दूसरे नंबर पर और दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर है। चेन्नई का नेट रन रेट प्लस 1.475, जबकि बेंगलोर का प्लस 0.089 है। एसआरएच के छह मैचों से केवल दो ही अंक है। मुंबई इंडियंस चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स छठे और राजस्थान रॉयल्स सातवें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल