1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs RCB Dream 11 Prediction : एबी डी विलियर्स की कप्तानी में ये होगी आज की धाकड़ ड्रीम 11 टीम

CSK vs RCB Dream 11 Prediction : एबी डी विलियर्स की कप्तानी में ये होगी आज की धाकड़ ड्रीम 11 टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2021 09:08 am IST,  Updated : Apr 25, 2021 01:31 pm IST

CSK vs RCB मुकाबले की ड्रीम 11 टीम का चयन हो गया है और इस टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि एबी डी विलियर्स होंगे।

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore Dream 11 Team Ab de villiers Captain CSK vs RCB D- India TV Hindi
Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore Dream 11 Team Ab de villiers Captain CSK vs RCB Dream 11 Prediction Image Source : IPLT20.COM

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2021 का 19वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना है। CSK vs RCB मुकाबले की ड्रीम 11 टीम का चयन हो गया है और इस टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि एबी डी विलियर्स होंगे। वहीं हमने CSK vs RCB Dream 11 टीम का उप-कप्तान स्विंग मास्टर दीपक चाहर को बनाया है। इस ड्रीम टीम में 7 खिलाड़ी आरसीबी के है तो वहीं 4 खिलाड़ी सीएसके के हैं।

आईए एक नजर डालते हैं CSK vs RCB Dream 11 टीम पर -

बल्लेबाजी क्रम (विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़)

CSK vs RCB Dream 11 टीम के बल्लेबाजी क्रम में विराट कोहली के साथ हमने देवदत्त पडिक्कल, फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी है। दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने पिछले मुकाबले में दिखा दिया था कि वह कितना दम रखते हैं। पडिक्कल ने राजस्थान के खिलाफ शतक जड़ते हुए विराट कोहली के साथ 181 रन की साझेदारी की थी, वहीं डु प्लेसिस और गायकवाड़ ने केकेआर के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े थे। ये चारों ही खिलाड़ी आज के मुकाबले में भी धमाल मचा सकते हैं।

विकेट कीपर (एबी डी विलियर्स (कप्तान))

क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को हमने इस टीम का विकेट कीपर और कप्तान चुना है। डी विलियर्स ने अभी तक खेले 4 मैचों में 62.50 की औसत से रन बनाए हैं। डी विलियर्स अब आरसीबी के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में आज के मुकाबले में वह सीएसके के खिलाफ रन बटौरते हुए दिखाई देंगे।

ऑलराउंडर (ग्लेन मैक्सवेल, मोइन अली और वॉशिंगटन सुंदर)

CSK vs RCB Dream 11 टीम के ऑलराउंडर के रूप में हमने मैक्सवेल और मोइन अली के साथ वॉशिंगर सुंदर को चुना है। मैक्सवेल और मोइन जहां अपनी-अपनी टीमों के लिए नंबर तीन पर आकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और काफी लाजवाब फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, वहीं सुंदर आज के मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाएंगे। ये तीनों ही खिलाड़ी CSK vs RCB Dream 11 टीम को फैंटसी प्वॉइंट्स दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

गेंदबाजी आक्रमण (दीपक चाहर (उप-कप्तान), युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज)

CSK vs RCB Dream 11 टीम के गेंदबाजा आक्रमण में हमने स्विंग मास्टर दीपक चाहर के साथ युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को जगह दी है। दीपक और सिराज ने अपने हालिया प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है, लेकिन चहल अभी तक इस आईपीएल सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में आज उनकी नजरें चेन्नई के खिलाफ कमबैक पर होगी और यह खिलाड़ी फॉर्म में आता है तो अपनी फिरकी से विपक्षी टीम को 2-3 बल्लेबाजों को तो पवेलियन का रास्ता जरूर दिखाता है।

CSK vs RCB Dream 11 टीम : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, एबी डी विलियर्स (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मोइन अली, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर (उप-कप्तान), युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल