1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs RCB Match 19 Toss : महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला

CSK vs RCB Match 19 Toss : महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 03:07 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 का 19वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore IPL 2021 Match 19 Toss and Playing XI- India TV Hindi
Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore IPL 2021 Match 19 Toss and Playing XI Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 का 19वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मोइन अली और लुंगी एनगिडी की जगह ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं। वहीं आरसीबी में भी दो बदलाव हुए हैं केन रिचर्डसन की जगह डेनियल क्रिस्चन और शहबाज अहमद की जगह नवदीप सैनी टीम में आए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (c), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (w), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w / c), रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर

आईपीएल 2021 प्वॉइंट्स टेबल

दोनों टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। आरसीबी जहां 8 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं, वहीं सीएसके की टीम 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर आज सीएसके आरसीबी को मात देने में कामयाब रहती है तो वह प्वॉइंट्स टेबल में उनसे पहला स्थान छीन लेगी। 

दोनों टीमों का पिछला मुकाबला

आरसीबी ने अपने पिछले मुकाबले में जहां राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराया था, वहीं चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से मात दी थी। पिछले मुकाबले में दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में दिखे थे। कोहली और पडिक्कल ने जहां 181 रन की अटूट साझेदारी की थी जिसमें पडिक्कल का शतक भी था, वहीं चेन्नई की और से डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े थे।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 16 चेन्नई ने तो 9 आरसीबी ने जीते हैं।

सीएसके-आरसीबी स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड: रुतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (डब्ल्यू / सी), रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिडी, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, जेसन बेहरेनडोर्फ। मिचेल सेंटनर, इमरान ताहिर, कृष्णप्पा गौथम, रॉबिन उथप्पा, चेतेश्वर पुजारा, कर्ण शर्मा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीसन, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्क्वाड: विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, डैनियल क्रिश्चियन, एडम ज़म्पा , सचिन बेबी, श्रीकर भारत, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल