1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : हैदराबाद की कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब टीम से भी बाहर हो सकते हैं वॉर्नर, फ्रेंचाईजी ने दिया संकेत

IPL 2021 : हैदराबाद की कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब टीम से भी बाहर हो सकते हैं वॉर्नर, फ्रेंचाईजी ने दिया संकेत

 Reported By: IANS
 Published : May 01, 2021 10:46 pm IST,  Updated : May 01, 2021 10:46 pm IST

हैदराबाद ने कप्तान बदलने के बाद कहा है कि वह अगले मैच के लिए अपने विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में भी बदलाव करेगी।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग के मौजूदा 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए डेविड वार्नर की जगह केन विलियम्सन को कप्तान बनाया है। वार्नर से कप्तानी छीने जाने के बाद अब उनका अगले मैच में भी खेलना तय नहीं लग रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद अपने नए कप्तान केन विलियम्सन की अगुवाई में आईपीएल के 14वें सीजन के 28 वें मैच में रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

हैदराबाद ने कप्तान बदलने के बाद कहा है कि वह अगले मैच के लिए अपने विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में भी बदलाव करेगी। टीम ने एक बयान में कहा, " टीम प्रबंधन ने यह भी निर्णय लिया है कि वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए अपने विदेशी संयोजन में बदलाव करेंगे।"

वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल करने पर हैदराबाद की कड़ी आलोचना हो रही है। होल्डर इस सीजन में पिछले छह मैचों में से अब तक केवल एक ही मैच में खेले हैं और उसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

कप्तान विलियमसन के अलावा लेग स्पिनर राशिद खान को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। वहीं, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है।

हालांकि, बेयरस्टो ने कुछ तेज पारियां खेली हैं और अक्सर अच्छा प्रदर्शन करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे हैं। वार्नर की जगह होल्डर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल