1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021| प्लेइंग इलेवन से बाहर होने से निराश हैं डेविड वॉर्नर, मूडी ने दिया ये बयान

IPL 2021| प्लेइंग इलेवन से बाहर होने से निराश हैं डेविड वॉर्नर, मूडी ने दिया ये बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : May 02, 2021 03:56 pm IST,  Updated : May 02, 2021 03:56 pm IST

वॉर्नर के आईपीएल करियर में यह पहला मौका है जब खराब फॉर्म के कारण किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर किया है।   

David Warner disappointed with being out of playing XI, Moody made this statement- India TV Hindi
David Warner disappointed with being out of playing XI, Moody made this statement Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा कि टीम की अंतिम एकादश से बाहर किए जाने से डेविड वार्नर ‘स्तब्ध और निराश’ हैं लेकिन इस कड़े फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को तो बाहर करना था और यह वह थे। वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स ने मौजूदा सत्र में छह में से पांच मैच गंवाए हैं और वह भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं जिसके बाद टीम की जिम्मेदारी केन विलियमसन को सौंपी गई है। 

वॉर्नर के आईपीएल करियर में यह पहला मौका है जब खराब फॉर्म के कारण किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर किया है। 

मूडी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘हमें कड़ा फैसला करना था, किसी को टीम से बाहर होना था और दुर्भाग्य से यह वह था। वह स्तब्ध और निराश है। कोई भी निराश होगा।’’ 

वार्नर और मूडी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं विशेषकर मनीष पांडे को अंतिम एकादश से बाहर किए जाने के फैसले की बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज द्वारा आलोचना किए जाने के बाद। 

मूडी ने कहा, ‘‘उसे इस तर्क को स्वीकार करना होगा कि हम फ्रेंचाइजी के नजरिए से क्या हासिल करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि अतीत में जो हुआ वह अधिक मायने रखता है और पिछले 24 से 48 घंटे में हमने कुछ अहम बदलाव किए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल