1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs CSK IPL 2021 Highlights: धवन (39) की पारी की बदौलत दिल्ली ने 3 विकेट से दर्ज की जीत, अंकतालिका पर DC नंबर-1 पर आई

DC vs CSK IPL 2021 Highlights: धवन (39) की पारी की बदौलत दिल्ली ने 3 विकेट से दर्ज की जीत, अंकतालिका पर DC नंबर-1 पर आई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 11:45 pm IST

IPL 2021 का 50वां मुकाबला आज दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

DC vs CSK IPL 2021 Live Score- India TV Hindi
DC vs CSK IPL 2021 Live Score Image Source : IPLT20.COM

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की। शिमरॉन हेटमायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तीन विकेट से हराया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने हेटमायर के 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन के दम पर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता।

प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिपल पटेल, अक्षर पटेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

चेन्नई सुपरकिंग्स- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्ताव), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल