1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : धोनी ने खराब फील्डिंग पर फोड़ा मुंबई के हाथों मिली हार का ठीकरा

IPL 2021 : धोनी ने खराब फील्डिंग पर फोड़ा मुंबई के हाथों मिली हार का ठीकरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 02, 2021 08:42 am IST,  Updated : May 02, 2021 08:42 am IST

मुंबई इंडियंस के हाथों चार विकेट से शिकस्त झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम की खराब फील्डिंग को हार का कारण बताया।

IPL 2021 : धोनी ने खराब...- India TV Hindi
IPL 2021 : धोनी ने खराब फील्डिंग पर फोड़ा मुंबई के हाथों मिली हार का ठीकरा Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस के हाथों चार विकेट से शिकस्त झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम की खराब फील्डिंग को हार का कारण बताया। धोनी ने कहा, ‘‘गेंदबाजी की तुलना में हमारी फील्डिंग ज्यादा खराब रही। हमने अहम मौकों पर कैच छोड़ें। गेंदबाज भी कई बार योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाये। उन्होंने कई खराब गेंदे फेंकी।’’

उन्होंने आगे कहा, "यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और कई नजदीकी मुक़ाबले हम जीतते हैं तो हारते भी हैं। हालांकि हम इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता हैं। हमारी नजरें अभी प्वाइंट टेबल पर नहीं है। हम हर दिन उस दिन खास मुक़ाबले के बारे में सोचते हैं और उसकी तैयारी करते हैं।"

MI vs CSK : 17 गेंदों में तूफानी फिफ्टी से चेन्नई के खिलाफ ऐसा करने वाले एकलौते बल्लेबाज बने पोलार्ड

IPL 2021 के 27वें मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडु की 27 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई ने कीरोन पोलार्ड की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल किया जो सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए उसका सबसे बड़ा स्कोर है। पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली।

मुंबई की 7 मैचों में यह चौथी जीत है और टीम 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। चेन्नई को सात मैचों में दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम 10 अंकों के साथ अभी भी टॉप पर बरकरार है।

(With IANS and PTI inputs)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल