1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: गायकवाड़ का खुलासा, दवाब में कुछ ऐसे टीम की मदद करते हैं कैप्टन कूल धोनी

IPL 2021: गायकवाड़ का खुलासा, दवाब में कुछ ऐसे टीम की मदद करते हैं कैप्टन कूल धोनी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2021 11:47 am IST,  Updated : Sep 27, 2021 11:47 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का कहना है कि टीम जब भी दबाव महसूस करती है तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत व्यवहार के चलते उससे उबरने में मदद होती है। 

IPL 2021: गायकवाड़ का...- India TV Hindi
IPL 2021: गायकवाड़ का खुलासा, दवाब में कुछ ऐसे टीम की मदद करते हैं कैप्टन कूल धोनी Image Source : IPLT20.COM

अबु धाबी| चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का कहना है कि टीम जब भी दबाव महसूस करती है तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत व्यवहार के चलते उससे उबरने में मदद होती है। चेन्नई ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में अपार दबाव बावजूद जीत हासिल की।

गायकवाड़ ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली और अपने साथी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी के साथ शानदार साझेदारी की। डुप्लेसी ने 43 रन की पारी खेली।

गायकवाड़ ने कहा, "जब हम बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो सलामी जोड़ी का रन बनाना अहम हो जाता है। अगर मेरे और डुप्लेसी में से कोई भी एक बल्लेबाज 13 वें ओवर तक टिक जाता तो मैच अंतिम ओवर तक नहीं जाता।"

गायकवाड़ का मानना है कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो दबाव की परिस्थिति को संमभालना जानते हैं। गायकवाड़ ने कहा, "धोनी काफी शांत रहते हैं। हमारे टीम के कई खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव झेलते हैं। मुझे लगता है कि दबाव के घड़ी में वह सभी शांत रहते हैं और उन्हें पता होता है कि हम मैच जीत जाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल