1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : दिनेश कार्तिक इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए बने नंबर-1

IPL 2021 : दिनेश कार्तिक इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए बने नंबर-1

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 10:36 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 34वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया।

IPL 2021 : दिनेश कार्तिक इस...- India TV Hindi
IPL 2021 : दिनेश कार्तिक इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए बने नंबर-1 Image Source : IPLT20.COM

MI vs KKR IPL 2021 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 34वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल, कार्तिक मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कैच लपकने के साथ ही IPL में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए। 

दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किग्स के कप्तान एमएस धोनी (114) को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की। कार्तिक के नाम अब IPL में बतौर विकेटकीपर 115 कैच दर्ज हो गए हैं। IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपरों में तीसरे नंबर पर पार्थिव पटेल (65 कैच), चौथे नंबर पर नमन ओझा (65 कैच) और 5वें नंबर पर रिद्धिमान साहा (59) है।

गौरतलब है कि IPL इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने 153 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है जिसमें उन्होंने 114 कैच और 39 स्टंप किए हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक 146 शिकार के साथ दूसरे नंबर पर हैं जिसमें उन्होंने 31 स्टंप आउट किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल