1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : मैक्सवेल ने 2016 के बाद IPL में जड़ा अपना पहला अर्धशतक

IPL 2021 : मैक्सवेल ने 2016 के बाद IPL में जड़ा अपना पहला अर्धशतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 14, 2021 09:49 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 09:49 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल IPL 2021 के छठे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली।

IPL 2021 : मैक्सवेल ने 2016 के...- India TV Hindi
IPL 2021 : मैक्सवेल ने 2016 के बाद IPL में जड़ा अपना पहला अर्धशतक Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल IPL 2021 के छठे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। ये मैक्सवेल का 2016 के बाद IPL में पहला अर्धशतक है। इसी के साथ मैक्सवेल के नाम IPL में सात 50+ स्कोर हो गए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल की इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चेलेंजर बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा। मैक्सवेल के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

गौरतलब है कि मैक्सवेल को इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा था। मैक्सवेल पिछले IPL सीजन पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आए थे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल